{"_id":"5995f0294f1c1b60228b470a","slug":"151502998569-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती की उपेक्षा से नहीं होगा देश का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती की उपेक्षा से नहीं होगा देश का विकास
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेती की उपेक्षा से नहीं होगा देश का विकास
मुजफ्फरनगर। शहीदों और क्रांतिकारियों की स्मृति में आयोजित समाधान सभा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की अपील की गई। 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया।
राष्ट्रीय इंटर कालेज में आयोजित सभा में वक्ताओं ने देश की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण पर विचार विमर्श किया। किसानों की बढ़ती आत्महत्या को भारत की उन्नती में घातक बताया। किसानों को फसल बुआई से पहले भाव घोषित, कामगार और मजदूरों की हालत में सुधार करने, बेरोजगारी भत्ता पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने, शिक्षा और चिकित्सा सभी के लिए समान किए जाने आदि मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि किसानों के हकों पर सरकारें ध्यान नहीं देंगी तो देश का विकास असंभव है। राजस्थान से सज्जन कुमार, पंजाब से सुखदेव सिंह, छत्तीसगढ़ से रौशनलाल अग्रवाल, कौशल कुमार आदि ने भाग लिया। भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़ ने देशभक्ति के भजन सुनाए। हरियाणा के रागिनी गायक रामकेश और कवि इकबाल बागी को ग्रामीणों ने सुना। संयोजक राहुल सिंह कुटबी ने पीएम और सीएम को प्रेषित 24 मांगों का ज्ञापन सुनाया। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलक्टर कुमार भूपेंद्र को दिया गया।