{"_id":"5948254a4f1c1b03678b45a2","slug":"151497900362-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम ने कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया
खतौली। एडीएम सुनील कुमार ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गंगनहर की कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। एडीएम ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से पूर्व सड़क के सभी गड्ढे ठीक कराने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
एडीएम सुनील कुमार गंगनहर की कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचे। एडीएम ने कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही टूटी सड़क को तुरंत ठीक कराएं। इसके अलावा विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश किया कि वे मार्ग पर नीचे लटक रहे बिजली के तारों को खिंचवाए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को बिजली के तारों से परेशानी न हो सके। एडीएम ने जनपद की सीमा तक कांवड़ पटरी मार्ग तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कन्हई सिंह, पीडब्लूडी विभाग के इंजीनियर देवेश शर्मा, वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार, विद्युत विभाग के एक्सईएन अमित कुमार, एडीओ विद्युत मनोज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।