फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुरस्कार से अभिभूत है मानस का परिवार

पुरस्कार से अभिभूत है मानस का परिवार

Thu, 15 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुरस्कार से अभिभूत  है मानस का परिवार
पुरस्कार से अभिभूत है मानस का परिवार
विज्ञापन

चरथावल। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2016 में चयनित छात्र मानस सिंघल लोकसभा अध्यक्ष से सम्मान पाकर अभिभूत है। दो दिन के टूर के दौरान छात्र और उसके पिता ने बेमिसाल मेहमानवाजी पर अमर उजाला का आभार जताया। बुधवार को चरथावल लौटने पर प्रतिभाशाली छात्र को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
पिछले साल अमर उजाला की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में देशभर के डेढ़ लाख परीक्षार्थियों में से 38 का चयन हुआ था। जिसमें सहारनपुर मंडल से गांधी इंटर कॉलेज चरथावल के मेधावी मानस का चयन हुआ था। अमर उजाला टीम की ओर से मंगलवार को दिल्ली भ्रमण करने के बाद लोकसभा में होनहार छात्र को जब छात्रवृत्ति का चेक मिला, तो वह गदगद हो गया। उसने लोस अध्यक्षा सुमित्रा महाजन के हर शब्द को ध्यान से सुनकर जीवन में उतारने की ठान ली। पिता अरविंद सिंघल के साथ बुधवार को चरथावल पहुंचते ही घर और प्रतिष्ठान पर पूरे दिन लोगों द्वारा बधाई देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला के मुख्य पृष्ठ पर फोटो देखने के बाद सबसे पहले नरौरा से छात्र के मामा राकेश मित्तल ने फोन पर बधाई दी। पूरे दिन छात्र की मां अर्चना के पास रिश्तेदारों और परिचितों के फोन आते रहे। सिल्वर बेल्स शामली के प्रबंधक अरुण बंसल, गांधी इंटर कॉलेज के संरक्षक ब्रह्मप्रकाश गर्ग, प्रबंधक नवीन सिंघल, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग प्रधानाचार्य डॉ. मनोज गुप्ता, विभांशु गुप्ता, आकिब मिर्जा ने अमर उजाला की पहल को सराहा। जनरल नॉलेज और प्रेरणाप्रद कहानियां पढ़ने का शौकीन मानस का कहना है कि वह 30 हजार की छात्रवृत्ति को बैंक में जमा कराएगा और जरूरत के हिसाब से खर्च करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed