फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपाइयों का धरना एसएसपी के आश्वासन पर टला

भाजपाइयों का धरना एसएसपी के आश्वासन पर टला

Wed, 14 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों का धरना एसएसपी के आश्वासन पर टला
भाजपाइयों का धरना एसएसपी के आश्वासन पर टला
विज्ञापन

खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपमानजनक फोटो व्हाट्स एप पर वायरल करने वाले नामजद आरोपी सभासद के पति अनवर कुरैशी की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को कोतवाली में होने वाला धरना एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। एसएसपी के आश्वासन देने पर भाजपाइयों यह निर्णय लिया है।

कुछ दिन पूर्व नगर पालिका की सभासद के पति अनवर कुरैशी ने व्हाट्स एप पर सीएम का अपमानजक फोटो डाल दिया था। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया था। भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभी तक आरोपी को पकड़ कर जेल नहीं भेजा है। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में धरना देने की चेतावनी दी थी। चेतावनी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने बताया कि एसएसपी अनंत देव ने उनसे फोन पर बातचीत की। एसएसपी ने उनको एक दिन का समय देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है। इसलिए धरना देने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। पुलिस ने सोमवार की रात को आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन पह हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एडमिन के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। उधर, पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सरेंडर करने को कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed