फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   150 ponds will be beautified under Amrit Sarovar Yojana

अमृत सरोवर योजना में 150 तालाबों का होगा सौंदर्यकरण

Tue, 26 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
150 ponds will be beautified under Amrit Sarovar Yojana
जडौदा गांव में स्थित तालाब। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले में 150 तालाबों को अमृत सरोवर योजना में शामिल किया गया है। इस योजना से भूगर्भ जल में वृद्धि होगी, पानी की दैनिक समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लाकों के 150 तालाबों का इसमें चयन किया गया है। तालाबों के माध्यम से जल संरक्षण और जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और भूगर्भ जल में व्यापक वृद्धि होगी। इस योजना में 75 नये तालाब शामिल किए गए है, जिन पर अब से पहले काम नहीं हुआ है। 53 तालाब ऐसे हैं जिनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। 22 तालाब ऐसे हैं जिनके कार्य अधूरे पड़े है जो इस योजना में पूरे किए जाएंगे। प्रत्येक तालाब का अलग-अलग स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। समस्त कार्य मनरेगा के माध्यम से पूरे किए जाएंगे। बरसात शुरू होने से पहले तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

ये पौधे लगेंगे तालाबों के किनारे
तालाबों को संरक्षित रखने के लिए उनके किनारों पर पौधरोपण का कार्य होगा। पर्यावरण संरक्षण को ज्यादातर फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें आम, जामुन, इमली, नीम आदि के पौधे लगाए जाएंगे। गर्मियों के दिनों में इन पौधों में पानी तालाब से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही काम शुरू होगा: यादव
सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि अमृत सरोवर योजना में 150 तालाबों को चिह्नित किया गया है। इन सभी के खर्च का अलग-अलग स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। मनरेगा के अंतर्गत सभी तालाबों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण होगा। तालाबों के किनारे फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed