फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 thousand prize crook arrested in the encounter, shot in the leg

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
15 thousand prize crook arrested in the encounter, shot in the leg
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कुतुबपुर गंगनहर पटरी पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश से बिना नंबर की एक बाइक, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित हैं और वह मेरठ के लिसाड़ी गेट का रहने वाला है।
विज्ञापन

शनिवार शाम पुलिस कुतुबपुर गंगनहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर जा रहे है। इसके बाद पुलिस को दोनों बदमाश गंगनहर पटरी की तरफ आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया। तो बाइक को गिरा कर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तब पैर में पुलिस की गोली लगने पर एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिये घंटो जंगल में कांबिंग करती रही, लेकिन वह मिल नहीं पाया। घायल बदमाश ने अपना नाम वसीम पुत्र सलीम निवासी श्यामनगर, थाना लिसाडी गेट मेरठ बताया। पुलिस ने उससे एक तमंचा, एक खोखा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए है। बदमाश की बिना नंबर की बाइक कब्जे में ले ली हैं। मुठभेड़ की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद मौके पर पहुचें। सीओ शकील अहमद ने बताया कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मुठभेड़ सहित चार मामलों में था वांछित
थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश डिगडेरा के जंगल में भेड लूट, बीआइटी पर भैंस चोरी व मुठभेड़, मंसूरपुर में पशु क्रुरता, ब्रहमपुरी मेरठ में चोरी, खतौली में नशीला पदार्थ के दर्ज मामले में वांछित चल रहा था। मीरापुर के मुकदमों में उस पर इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed