फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 teams will conduct door to door survey of TB patients in the district

जिले में 15 टीम करेगी टीबी मरीजों का घर-घर सर्वे

Tue, 15 Feb 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
15 teams will conduct door to door survey of TB patients in the district
मुजफ्फरनगर। टीबी को देश से खत्म करने के उद्देश्य से एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें टीबी फ्री सब नेशनल सर्टिफिकेशन 2021 पर चर्चा जी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सब नेशनल सर्टिफिकेशन में सर्वे के लिए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर वर्ष 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से जनपद में सब नेशनल सर्टिफिकेशन के तहत सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके लिए वालिंटियर्स को ट्रेनिंग दी गई। घर-घर सर्वे करना है और मरीजों के साथ साथ संभावित मरीजों के भी सैंपल लेने हैं। डॉ गुप्ता ने बताया कि सर्वे में 15 टीमें और 30 वॉलेंटियर लगाई गई हैं, सभी टीम जनपद के सभी ब्लॉक मीरापुर, मोरना, जानसठ, पुरकाजी, बघरा, बुढ़ाना, चरथावल, खतौली और सदर में जाकर घर-घर जाकर टीबी मरीजों की पहचान करेंगी और संभावित मरीजों के सैंपल लेकर विभाग को सौंपेंगे।
विज्ञापन

विभाग द्वारा सभी सैंपल की रिपोर्ट 24 घंटे में दे दी जाएगी। टीबी की पहचान यदि समय पर की जाए तो टीबी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रादेशिक कंसल्टेंट डॉ रेनू ने सभी स्वयं सेवकों को टीबी के लक्षण के बारे में बताया। उन्होंने बताया दो हफ्ते या उससे अधिक खांसी होना, दो हफ्ते या उससे अधिक बुखार होना, पिछले एक माह से सीने में दर्द रहना, तेजी से वजन और भूख कम होना, पिछले एक माह में कभी भी बलगम में खून का आना टीबी के मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने कहा यदि समय पर इन लक्षणों की पहचान न हो तो यह लक्षण खतरनाक रूप ले सकते हैं। इसलिए समय पर इलाज और पहचान जरूरी है।जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया वर्तमान में जनपद में टीबी के 3867 मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed