फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 members committee to investigate viral episode

चंडीगढ़ दिगंबर जैन मंदिर में हंगामा, 15 सदस्यों की जांच समिति बनाई

Thu, 09 Aug 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 09 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
15 members committee to investigate viral episode
चंडीगढ़ में हंगामा करते जैन समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
नयन सागर की वायरल वीडियो जांच 15 मेंबर की कमेटी करेगी। इसमें पांच चंडीगढ़ के, पांच दिल्ली और 5 जैन विद्वान शामिल हाेंगे। यह कमेटी वायरल वीडियो की जांच कर सचाई सामने लाएगी। एक सप्ताह पहले नयन सागर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे महिला के साथ कमरे में उन्हें जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो वायरल होने केबाद जैन समाज में हड़कंप मच गया  था। जानकारी केलिए देश के कई हिस्सों से जैन समाज केलोग सेक्टर 27 स्थित दिगंबर  जैन मंदिर में पहुंचे। इस दौरान काफी गर्महाट भरा माहौल रहा। नयन सागर के पोस्टर फाड डाले गए और पैरों तले      रौंदा गया। इस माहौल का देखते हुए जैन समाज के लोग एकत्र  हो गए।
विज्ञापन


उन्हाेंने इसका समाधन के लिए 5 घंटे तक बैठक की। बैठक के बाद यह बताया गया कि एक कमेटी का गठन किया गया है जोकि इस मामले कहीं जांच कर जल्द से जल्द लोगाें के सामने सच्चाई लाएगी। नयन सागर महाराज जी चतुरमास केलिए श्री दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 27  में इन दिनाें आए हुए है।
विज्ञापन

उधर, इस मामले के बारे में श्री दिगंबर जैन सोसाइटी के प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने कहा कि बैठक में दिल्ली और आस पास से लोग आए थे। उन्हाेंने फैसला लिया है कि एक 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाए। जो जल्द से जल्द सच्चाई लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर बीच सड़क फेंका
चंडीगढ़। घटना के बाद वहां पर जैन समाज  के लोग इक्ट्ठा हो गए। ज्यादातर लोग दिल्ली, पंजाब और यूपी से पहुंचे थे।  इस दौरान लोगों ने जमकर रोष जताया। लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। लोगों में गुस्सा इतना जबरदस्त था कि उनके पोस्टरों को निकालकर बीच सड़क पर फेंक दिया और पोस्टरों को पैरों कुचलकर नारेबाजी करने लगे। उधर, घटना की सूचना मिलने बाद मौके पर ईस्ट डीएसपी हरजीत कौर, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर, देवेंद्र सिंह, जसविंदर कौर टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम जैन समाज के लोगों को समझाने की कोशिश कर रही थी। वहां पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने लोगों को दूसरी तरफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed