फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 lakh children and adults will be given deworming medicine

Muzaffarnagar News: 15 लाख बच्चों और बड़ों को खिलाई जाएगी कीड़े मारने की दवा

Mon, 04 Aug 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
15 lakh children and adults will be given deworming medicine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग 19 वर्ष तक के बच्चों और बड़ों के पेट के कीड़े मारने की तैयारी में फिर से जुटा है। जनपद में इस बार 11 अगस्त को राष्ट्रीय कृमी मुक्ति दिवस यानी डी वार्मिंग-डे का वर्तमान चरण आयोजित किया जाएगा। जबकि 14 अगस्त को मॉपअप-डे मानेगा। जिसमें छूट गए बच्चों और बड़ों को दवा खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान 15 लाख से अधिक बच्चों और बड़ो को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

पेट में कीड़े बच्चों की शरीरिक और मानसिक वृद्धि को प्रभावित करते हैं। यह समस्या 19 वर्ष की आयु होने तक बनी रह सकती है। स्वास्थ्य विभाग साल में दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाता है। जिसमें 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और बड़ों को अल्बेंडाजोल की टेबलेट्स नि:शुल्क खिलावाई जाती है। इस वर्ष पहला अभियान 10 फरवरी को चला था। जबकि दूसरा अभियान 11 अगस्त को चलेगा।
विज्ञापन



तीन हजार विद्यालयों और 110 मदरसों में मनेगा डी-वार्मिंग डे

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद के तीन हजार से अधिक विद्यालयों और 2274 आंगनबाड़ी केंद्रों सहित 110 मदरसों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस यानी डी-वार्मिंग डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अल्बेंडाजोल की टेबलेट नि:शुल्क खिलवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अल्बेंडाजोल का शरीर पर नहीं होता कोई दुष्प्रभाव : सीएमओ

सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया ने बताया कि पेट के कीड़े मारने की दवा अल्बेंडाजोल का शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। उन्होंने बताया कि इस लगभग 15.38 लाख से अधिक को दवा खिलवाने का लक्ष्य तय किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृमी मुक्ति दिवस के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed