{"_id":"593706824f1c1b5b5b8b458e","slug":"149677838617-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में लगेंगी योग कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में लगेंगी योग कक्षाएं
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 को आएंगे 100 छात्र
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम समेत जिलेभर में योग कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। योग कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की अधिक भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए डीआईओएस ने कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इस दिन प्रशासन की ओर से भी योग शिविर लगाया जाएगा। मुख्य आयोजन चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक होगा। जिसमें जिले भर के डिग्री, इंटर, व्यावसायिक कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा समस्त तहसील मुख्यालयों और ब्लॉक मुख्यालयों पर भी योग शिविर लगाए जाएंगे। डीआईओएस वीपी सिंह ने इस संबंध में जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है। इसके लिए प्रधानाचार्यों से अपने कॉलेज से कम से कम 100 छात्र-छात्राओं को योग शिविर में शामिल करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। डीओईओएस ने योग शिविरों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों की सूची 10 जून तक उनके कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। योग शिविरों में 15 से 25 वर्ष तक के ही विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले आयोजनों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पहले योगाभ्यास का प्रशिक्षण कॉलेज स्तर पर दिया जाएगा।