{"_id":"5cd31b8cbdec2207680ead09","slug":"141557339020-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए में आज एकत्र होंगे बैंक्वेट हॉल मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए में आज एकत्र होंगे बैंक्वेट हॉल मालिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए में आज होगा विचार विमर्श
मुजफ्फरनगर। बिना नक्शे और मानकों के विपरीत चल रहे बैंक्वेट हॉल, मैरिज होम और फार्म हाउस मालिकों को एमडीए ने आज बुलाया है। इन सभी से कहा गया है कि वह अपने अभिलेखों के साथ मौजूद रहेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि नक्शा पास कराना और मानक पूरे करना क्यों जरूरी है।
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि शहर के सभी मैरिज होम, बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस मालिकों को नौ मई को दिन में तीन बजे प्राधिकरण में बुलाया गया है। सचिव ने बताया कि जनपद में संचालित मैरिज होम, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस के स्वामियों को मानचित्र स्वीकृति से संबंधित अभिलेखों को लाने के लिए भी कहा है। इनमें होने वाली गतिविधियां जनसामान्य की जीवन सुरक्षा से सीधे जुड़े होने के कारण निर्धारित मानकों का पालन करना आवश्यक है। यदि नक्शा पास कराने के साथ मानकों के अनुसार काम नहीं किया जाता है तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जो अवैध रूप से संचालन कर रहे हैं तत्काल बंद कर दें।