फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चुनाव में इमरान मसूद के बहिष्कार की चेतावनी दी

चुनाव में इमरान मसूद के बहिष्कार की चेतावनी दी

Wed, 09 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में इमरान मसूद के बहिष्कार की चेतावनी दी
चुनाव में इमरान मसूद के बहिष्कार की चेतावनी दी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पठान बिरादरी के लोगों ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद द्वारा दिवंगत सांसद मंसूर अली खान के पुत्र साद अली खान के प्रति अभ्रद टिप्पणी किए जाने पर पठान बिरादरी में भारी रोष है। पठान बिरादरी ने आगामी चुनाव में इमरान मसूद के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

मंगलवार को पठान बिरादरी की बैठक में मुखिया असलम खान ने कहा कि वर्ष 2012 में जब उमर अली खान को टिकट होने जा रहा था, तब भी इमरान मसूद ने पठान बिरादरी को मुट्ठी भर बताया था। अब फिर से साद अली खां से अभद्रता कर पूरी पठान बिरादरी का अपमान किया गया। इसके लिए अब पठान बिरादरी आगामी लोकसभा चुनाव में इमरान मसूद का बहिष्कार करेगी। मगफूर खां ने कहा कि इसके लिए चाहे महापंचायत ही क्यों न करनी पड़े। हर स्तर पर इमरान मसूद का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इमरान पहले पठान बिरादरी का इतिहास जाने उसके बाद ही कुछ बात करें। बैठक में फाहद खां, गुड्डू पठान, आमिर खां, मुनीर खां, उवैस खां, मुबारिश खां, उमर दराज खां, फरमान खां, रियासत खां, मिनहास खां आदि रहे। बता दें कि दो दिन पूर्व पठान बिरादरी के लोगों ने विरोध स्वरूप इमरान मसूद का पुतला भी फूंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed