फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भूमि कब्जाने तथा जान की धमकी का मुकदमा दर्ज

भूमि कब्जाने तथा जान की धमकी का मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Dec 2018 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
भूमि कब्जाने तथा जान की धमकी का मुकदमा दर्ज
जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
विज्ञापन

रतनपुरी। खतौली के मोहल्ला मिटठूलाल निवासी व्यक्ति ने रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा के दो लोगों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कराया। मोहल्ला मिटठूलाल निवासी मोहम्मद उस्मान पुत्र निसार अहमद ने बताया कि उसकी रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा में उसकी करीब 50 बीघा भूमि है, जिसमें उसने नलकूप के अलावा दो कमरे भी बनाए हुए हैं। मोहम्मद उस्मान ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके खेत के पड़ोसी भनवाड़ा निवासी भूरा पुत्र यामीन और तालिब पुत्र भूरा ने उसकी 10 बीघा भूमि पर जबरन ट्रैक्टर चलाकर उसकी फसल को खुर्दबुर्द कर दिया। जब उसने इस संबंध में आरोपी से इसकी शिकायत की, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी ने रतनपुरी पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने के आदेश जारी किए। पुलिस ने भूरा और तालिब के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed