{"_id":"5c154f07bdec2255cc24ae42","slug":"141544900359-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप कार्यकर्ताओं का मिल गेट पर धरना
बुढ़ाना। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बजाज चीनी मिल भैंसाना मिल के गेट पर धरना दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन चीनी मिल के अधिकारियों और तहसीलदार को सौंपा।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को बजाज चीनी मिल भैंसाना के गेट पर पहुंचे। पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल के गेट पर धरना दिया। धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहां कि किसानों का पिछले सत्र का करीब 87 करोड़ रुपये बकाया चला आ रहा है। वक्ताओं ने कहां कि किसानों के गन्ने के भुगतान को लेकर भाजपा की सरकार कई वादे कर चुकी है। सरकार भुगतान दिलवाने में असमर्थ साबित हो रही है। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग का ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार तथा गन्ना प्रबंधक जेबी तोमर को दिया गया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी की 15 दिन में गन्ने का बकाया भुगतान नही मिला तो उनकी पार्टी बड़ा आंदोलन करेंगी। इस मौके पर तसव्वुर हुुसैन, प्रमोद शर्मा, शहजाद, तोहिद, सोरभ, इककाम व गय्यूर आदि सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।