{"_id":"5bba4872867a556861655590","slug":"141538934898-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसो में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसो में चार घायल
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
बुढ़ाना। सड़क हादसों में दो युवक व दो ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में चारों को जिला चिकित्सालय व मेरठ रेफर किया गया।
मेरठ- करनाल हाईवे पर रविवार सुबह करीब पांच बजे मेरठ की ओर से आया धान से भरा ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरे ट्रक से टकरा गया। हाईवे पर फुगाना गांव के पास हुई इस घटना में ट्रक का चालक गुरजीत घायल हो गया। गंभीर अवस्था में गुरजीत को निजी चिकित्सालय से मेरठ रेफर किया गया। दूसरी घटना में हाईवे पर फुगाना गांव के पास टाटा ट्रक का चेसिस लेकर मेरठ से करनाल जा रहा चालक सुरजीत कैंटर से टकरा गया। इस घटना में ट्रक चालक सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे चिकित्सालय मे भर्ती करवाया गया। निजी चिकित्सालय से उसे मेरठ रेफर किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा निवासी सद्दाम कस्बे में दर्जी है। रविवार को सद्दाम अपने गांव से बुढ़ाना आया था। कस्बे के कांधला रोड पर वह पैदल जा रहा था। बाइक की टक्कर से सद्दाम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सद्दाम को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। गांव जौला निवासी शराफत व तसलीम रविवार को बाइक द्वारा बुढ़ाना से अपने गांव जौला जा रहे थे। कांधला रोड़ पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तसलीम अपना संतुलन खो बैठा। संतुलन बिगड़ने के कारण वे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर हालत में तसलीम व शराफत को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया।