{"_id":"5ba68f00867a557ec86ba825","slug":"141537642240-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीतुल मशीनरी कार्यालय में आग लगी, अफरतफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीतुल मशीनरी कार्यालय में आग लगी, अफरतफरी मची
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसरपुर। शॉर्ट सर्किट से प्रीतुल मशीनरी के कार्यालय में आग लग गई। जिससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आग बुझाते हुए दो कर्मचारियों के हाथ भी झुलस गए। आग में करीब चार लाख रुपये नुकसान बताया गया है।
मंसूरपुर के बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की सुबह नौ बजे प्रीतुल मशीनरी के कार्यालय में यूपीएस में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। सूचना देकर फायरब्रिगेड को मौके पर बुलवाया। दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग को बुझाया। आग से कार्यालय का कीमती सामान फर्नीचर, केबिन, पंखे, कागज तथा अन्य सामान जल चुका था। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी हाशिम त्यागी ने बताया कि आग बुझाते समय उसका हाथ मामूली रुप से झुलस गया। प्रीतुल मशीनरी के मैनेजर राहुल प्रकाश ने बताया कि अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से कार्यालय के यूपीएस में आग लग गई थी। यहां पर बेकरी की मशीनें बनाई जाती हैं।