फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तालाब में तब्दील हुआ दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग

तालाब में तब्दील हुआ दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग

Mon, 27 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
तालाब में तब्दील हुआ दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग
तालाब में तब्दील हुआ दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे के सबसे बड़े तालाब से खेतों की तरफ बहने वाला पानी किसानों द्वारा रोक दिए जाने से हाईवे पर पहुंच गया है, जिससे दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग ही तालाब में तब्दील हो गया। बाद में राजस्व विभाग के अफसरों ने पानी खेतों में जाने से रोकने वाले किसानों को समझा बुझाकर हाइवे पर जमा हो चुके पानी को निकलवाया।

कस्बे के कच्चा पक्का शिव मंदिर के निकट स्थित सबसे बड़े तालाब की वर्षों से सफाई न होने और उसके चारों ओर अतिक्रमण किए जाने के चलते रकबा सिकुड़ने से पानी संरक्षण की तालाब की क्षमता घटती जा रही है। थोड़ी बारिश होने से ही तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर जाटान पुलिया के पास से हाईवे क्रॉस कर डिगढ़ेरा के खेतों में भर जाता है। इसके चलते संबंधित किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार डीएम व नगर पंचायत से भी गुहार लगाई गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। नतीजतन पीड़ित किसानों ने शनिवार रात ट्रैक्टर ट्रालियों से मिट्टी डालकर अपने खेतों में जा रहे पानी को रोक दिया। इसके चलते रविवार सुबह हुई बारिश का पानी हाईवे पर ही इकट्ठा हो गया, जिसने तालाब का रूप ले लिया। लगातार बढ़ते पानी से कई वाहन भी फंस गए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा, राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पानी रोकने वाले किसानों को समझा बुझाकर शांत कर हाईवे का पानी निकलवाया। वहीं, पीड़ित किसान रतन सिंह, सूरज सिंह, बिजेंद्र, सोनवीर, तेजपाल सिंह, सुक्कन सिंह, नरेंद्र कुमार, शरणवीर, राजपाल और बिट्टू ने जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने पर फिर से पानी रोकने की चेतावनी दी है। पूर्व चैयरमैन जहीर कुरैशी व नगर पंचायत कर्मचारी संजीव शील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed