{"_id":"5b6b43a14f1c1bcb2e8b53bd","slug":"141533756321-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कांवड़ की धूम में कई जगह हुए हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कांवड़ की धूम में कई जगह हुए हादसे
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक कांवड़ की धूम में कई जगह हुए हादसे
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम में जनपद में हाइवे समेत कई स्थानों पर हादसे हुए, जिनमें कांवड़ियों समेत कई लोग घायल हो गए। वहीं, हाइवे पर डाक कांवड़ की गाड़ी से बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ।
बुधवार को दिनभर हाइवे के साथ ही शहर में भी डाक कांवड़ की धूम रही। डाक कांवड़ की इस भागदौड़ में हाइवे समेत कई जगह हादसे हुए, जिनमें कांवड़ियों समेत कई लोग घायल हुए। हाइवे पर रामपुर तिराहा व बरला के निकट हुए हादसे में मोहल्ला आबकारी निवासी शुभम, पीनना बाईपास पर हुए हादसे में बड़ौत के इस्सोपुर गांव निवासी सुनील, शहर के भोपा रोड विश्वकर्मा चौक पर गांव मेघाखेड़ी निवासी नीरज के साथ ही एक अज्ञात युवक भी हादसे का शिकार हो गया। उक्त सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हाइवे पर ही छपार क्षेत्र में हुए हादसे में राजस्थान के अलवर निवासी अकरम भी घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। उधर, हाइवे पर जानसठ बाईपास के निकट डाक कांवड़ की तेज रफ्तार गाड़ी से बोलेरो को टक्कर लगने से बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो सवार मवाना के वीरनगर निवासी विकास गुप्ता व उसके साथियों ने जब हादसे का विरोध किया तो आरोप है कि डाक कांवड़ियों ने उनके साथ हाथापाई के साथ ही बदसलूकी भी कर दी। इसे लेकर बोलेरो सवारों ने मौके पर हंगामा भी किया, जिन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया। बाद में विकास गुप्ता की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात में डाक कांवड़ियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।