{"_id":"5b6205a24f1c1bbd298b7512","slug":"141533150626-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रुम में अधिकारी लेंगे कांवड़ यात्रा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रुम में अधिकारी लेंगे कांवड़ यात्रा की जानकारी
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लगाई गई मोटरबोट
खतौली। गंगनहर पर अलकनंदा पुल पर प्रशासन ने कंट्रोल रूम बना दिया है। इस कंट्रोल रूम में बैठकर अधिकारी कांवड़ यात्रा को लेकर तमाम सुरक्षा की हर पल की जानकारी लेते रहेंगे। स्नानघाट पर कांवड़ियों के नहाने के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने पीएसी के जवानों को मोटरबोट के साथ लगा दिया है।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़िये अपने गंतव्य तक पहुंचने प्रारंभ हो गए हैं। गंगनहर पर पालिका चेयरमैन बिलकिस की ओर से प्रशासन के निर्देश पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से एसडीएम अतुल कुमार, न्यायिक तहसीलदार दीपक कुमार, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह व इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहेंगे। कांवड़ यात्रा को लेेकर जीटी रोड पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चालू करवा दिया गया है। एसडीएम व सीओ तथा इंस्पेक्टर ने बुधवार दोपहर को अन्य अधिकारियों के साथ गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
मानव सेवा करने से मिलता है पुण्य
मंसूरपुर। शुगर मिल द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए चितौड़ा झाल पर सेवा शिविर लगाया गया। कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित तथा सिखेड़ा थाना प्रभारी एचएन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शुगर मिल द्वारा लगाए जाने वाला यह नौंवां शिविर है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने कहा कि हर मनुष्य को जीवन में धार्मिक कार्य के द्वारा मानव सेवा भी करनी चाहिए। शिविर में कांवडिय़ों के ठहरने, खाने पीने तथा चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर ओएन तिवारी, बलधारी सिंह, जेएन शर्मा, मुनेश कुमार, राकेश कुमार, सोम प्रकाश, प्रदीप राठी, राजवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, ब्रजराज यादव, शिवकुमार पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रामदरबार की मूर्ति स्थापना
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान काली माता मंदिर में मंगलवार रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पाठ के उपरांत मंत्रोच्चारण कर मंदिर में रामदरबार की मूर्ति स्थापित की गई। बैठक में बजरंग दल के जिला सह संयोजक पीयूष राणा ने सभी कार्यकर्ताओं से कांवड़ मेले में अपना पूर्ण सहयोग देकर कांवड़ मेले को शांति पूर्ण संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। विपिन वर्मा, अंकित पाल, विवेक गर्ग, मोहित, विकास, गौरव, दीपक, रंजीत, सौरब, आदित्य, अक्षय, सुमित, रितिक, नीरज, दिनेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांवड़ शिविर का शुभारंभ
पुरकाजी। कांवड़ भोलों के लिए गंग नहर पर लगाए गए शिविर का शुभारंभ एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र व भाजपा जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने किया। उन्होंने मौजूद लोगों से कांवड़ भोलों की जीजान से सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका और हम लोगों का सौभाग्य है कि हमें कांवड़ भोलों की सेवा करने अवसर मिल रहा है। इस दौरान बीडीओ तुलसी राम प्रजापति, आकाश गोयल, प्रधान, राजकुमार, बबलू गुर्जर, मनोज चौहान, नरेश गुर्जर, सन्नी गुर्जर, गौरव गुर्जर, विकास गुर्जर, अंकुर गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।