{"_id":"5b352c284f1c1bb26e8ba7c6","slug":"141530211368-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में विधायक विक्रम सैनी से मिले क्षेत्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में विधायक विक्रम सैनी से मिले क्षेत्रवासी
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में विधायक विक्रम सैनी से मिले क्षेत्रवासी
खतौली। लखनऊ में सरकारी आवास पर बृहस्पतिवार को विधायक विक्रम सिंह सैनी से विधानसभा खतौली क्षेत्र के लोग समस्याओं को लेकर मिले। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक से क्षेत्र की समस्याओं में सड़क, सरकारी हैंडपंप लगवाने तथा किसानों की समस्याओं का समाधान कराने को लेकर विचार विचार विमर्श किया। विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ साथ सड़कों का निर्माण कराने का पूर्ण भरोसा दिया। विधायक ने 2019 के लोकसभा के चुनाव को लेकर भी क्षेत्रीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। विधायक से मिलने वालों में गालिबपुर की सहकारी समिति के चेयरमैन धर्मबीर सैनी, पूर्व विधायक स्वर्गीय रामपाल सैनी के पुत्र राकेश सैनी, गांव चांदसमंद की सहकारी समिति के चेयरमैन संदीप सैनी आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे।