फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक व कार की भिंड़त, चार घायल

बाइक व कार की भिंड़त, चार घायल

Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाइक व कार की भिंड़त, चार घायल
बाइक व कार की भिड़ंत, चार घायल
विज्ञापन

भोपा। बाइक व कार की भिड़ंत में बाइक सवार दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
गांव तेवड़ा निवासी उस्मान अपनी पत्नी दिलरुबा, बेटा शहजाद व नसरीन के साथ बाइक लेकर गांव नंगला बुजुर्ग अपने साले जहूर हसन के यहां जा रहा थे। जहूर हसन एक माह पूर्व सड़क़ हादसे में घायल हो गया था। जैसे ही बाइक सवार दंपति गंगनहर पटरी जौली से आगे पहुंचे, तो सामने आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। कार सवार लोग कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। घायलों को भोपा सीएचसी पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले ली है
प्रेमी युगल को पकड़ा
भोपा। प्रेमिका से मिलने गए युवक व उसके साथियों को ग्रामीणों ने धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया था। गांव निवासी युवक अपने दो साथियों के साथ शनिवार दोपहर अपनी प्रेमिका से मिलने थाने के ही निकटवर्ती गांव पहुंच गए। कुछ देर तीनों इधर उधर घूमते रहे। कुछ लोगों को तीनों पर शक हो गया। ग्रामीणों ने दो को दबोच लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई की और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नौ घंटे रविवार को बिजली बाधित रहेगी
भोपा। रविवार को सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी। एसडीओ काली चरण ने बताया कि जौली रोड पर विद्युत लाइन के आसपास खड़े सूखे पेड़ रविवार को वन विभाग द्वारा काटे जाएंगे। इसी के चलते ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आदेश पर 33/11 केवी उप केंद्र मखियाली, निराना, भोपा की विद्युत आपूर्ति रविवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed