फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर पालिका चेयरमैन ने लिपिकों के पटल बदले

नगर पालिका चेयरमैन ने लिपिकों के पटल बदले

Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन ने लिपिकों के पटल बदले
नगर पालिका चेयरमैन ने लिपिकों के पटल बदले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरमैन ने कई सालों से एक ही पटल पर जमे करीब 24 लिपिकों तथा कर्मचारियों के अन्य पटल पर बदल दिए हैं। अचानक हुए तबादलों से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने शासनादेश का पालन करते हुए 24 कर्मचारियों और लिपिकों का तबादला किया है। गृहकर विभाग के किराया पटल लिपिक एवं कैशियर कर विभाग अशोक पाल को अभिलेखागार और वाटिका सुपरवाइजर के पद पर तबादला कर दिया गया। मुख्य कार्यालय में तैनात मनोज कुमार पाल को अशोक पाल के स्थान पर किराया पटल व कैशियर की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ अनुचर दीपक कुमार को तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के हल्का छह के अधिष्ठान लिपिक मोतीराम को पथ प्रकाश विभाग में गोपीचंद वर्मा के स्थान पर भेजा है। गोपीचंद वर्मा लिपिक पथ प्रकाश को कर विभाग में लाइसेंस पटल पर लाइसेंस शुल्क के मदों की वसूली करने का दायित्व सौंपा है। गोपीचंद गृह कर विभाग में लिपिक तनवीर आलम के हल्कों का कार्य भी देखेंगे। पथ प्रकाश में लिपिक राजीव वर्मा का स्थानांतरण लेखा विभाग में नीरज सिंघल के स्थान पर किया गया। राजीव लेखा विभाग में वैभव गुप्ता के समस्त कार्य भी देखेंगे। वैभव गुप्ता को लेखा विभाग से नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में लिपिक संतोष देवी के स्थान पर भेजा है। संतोष देवी विद्यालय में लाइब्रेेरियन का कार्य संभालेंगी। सहायक रिकार्ड कीपर संदीप यादव को स्वास्थ्य विभाग में जन्म मृत्यु पटल पर शपथ पत्रों की जांच का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन

संदीप आईजीआरएस, तहसील दिवस एवं अन्य संदर्भो के निस्तारण का काम देखेंगे। स्वास्थ्य विभाग लिपिक नितिन कुमार का तबादला स्वास्थ्य विभाग के अधिष्ठान लिपिक हल्का तीन और चार विवेक कुमार के स्थान पर किया गया। नितिन का कार्य लिपिक मोहन कुमार देखेंगे। जलकल विभाग के स्टोर लिपिक पूरनचंद को मुकेश शर्मा के स्थान पर भेजा गया। जलकल विभाग से लिपिक विकास कुमार को अपने पटल के साथ पथ प्रकाश स्टोर लिपिक राजीव वर्मा के कार्य सौंपे गए हैं। कर विभाग में लाइसेंस लिपिक के पटल पर सहायक लाइसेंस लिपिक रामकुमार बीसी लिपिक को उनके मूलपद के अनुरूप गृहकर विभाग में रिक्त हल्का एक में बीसी पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस लिपिक का कार्य विजय कुमार जैन देखेंगे। स्वास्थ्य विभाग में जन्म मृत्यु जांच लिपिक दुष्यंत कुमार का स्थानांतरण कर विभाग में रिसीव डिस्पैच लिपिक के पद पर किया। वो पूर्व की भांति सामूहिक विवाह का कार्य देखते रहेंगे। मुख्य कार्यालय के डाक लिपिक संजीव गुप्ता को मुख्य कार्यालय में अध्यक्ष और ईओ सहित समस्त विभागों के पत्रों का अनुरक्षण व रखरखाव का दायित्व दिया है। मैनपाल सिंह स्टोर कीपर स्वास्थ्य विभाग का कार्य लिपिक तनवीर आलम को सौंपा गया है। गृहकर विभाग में तनवीर आलम का कार्य प्रवीन कुमार लिपिक अपने पटल के साथ देखेंगे। पालिका सीमा विस्तार और एमडीए से मानचित्र पर एनओसी का कार्य लिपिक राजेश्वर शर्मा से लेकर लिपिक अशोक ढींगरा को सौंपा गया है। राजेश्वर अपने मूल पद का कार्य संभालेंगे। स्वास्थ्य विभाग में अधिष्ठान लिपिक हल्का तीन और चार विवेक कुमार को लिपिक राजेन्द्र योगी के स्थान पर हल्का एक व दो का पटल सौंपा गया है। राजेंद्र योगी का तबादला लेखा विभाग में लिपिक फिरोज खान के स्थान पर किया गया। फिरोज खान को जलकल विभाग में पूरनचन्द के स्थान पर स्टोर कीपर बनाया गया है। लेखा विभाग के लिपिक नीरज कुमार का तबादला जल संयोजन लिपिक रुक्मिणी के स्थान पर किया गया, जबकि रुक्मिणी कौशिक को जलकल विभाग में डाक रिसीव एवं डिस्पैच पटल पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed