फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विज्ञान एंव कला प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

विज्ञान एंव कला प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Sun, 20 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान एंव कला प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कॉलेज की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजुम सैफी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी डिग्री कॉलेज में केमिस्ट्री विभाग की अध्यक्ष डॉ. मृदुला मित्तल, जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में कला विभाग की अध्यक्ष डॉ. निशा गुप्ता और एसडी पालीटेक्निक की फैशन डिजाइनिंग एवं गारमेंट टेक्नालॉजी की विभागाध्यक्ष निधि जावला रही। सभी अतिथियों ने कॉलेज की छात्राओं द्वारा साइंस और कला विषय को लेकर तैयार किए गए मॉडल्स का अवलोकन किया। अतिथियों ने छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा की। प्रबंधक डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि ऐसे ही प्रयासों से प्रतिभाओं को सामने लाने में सफलता मिलती है। छात्राओं ने साइंस और आर्ट प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा को सामने रखा है। कई छात्राओं के मॉडल्स अभिनव रहे। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार के लिए चुना गया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम मुस्कान आबिद को मिला। ग्रह विज्ञान प्रदर्शनी में पहला पुरस्कार शाजिया रहबर को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed