{"_id":"5b0071454f1c1be3408b6884","slug":"141526755653-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 जुआरी व बाप बेटे का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 जुआरी व बाप बेटे का चालान
Updated Sun, 20 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह जुआरी का चालान
मीरापुर। पुलिस ने गांव कुतुबपुर रोड के जंगल से छह युवकों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 5720 रुपये तथा तास आदि बरामद किए। गिरफ्तार युवकों में तसव्वर, जहूर, अफजाल, आबिद, शाहिद व अनस निवासीगण मीरापुर का चालान किया गया। उधर, गांव नयागांव भुम्मा निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाबूराम व उसके बेटे अमित का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की है।
विश्वस्तरीय शिक्षा पाने को जाएंगी हांगकांग
मीरापुर। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक विशाल जैन ने बताया कि विश्वस्तरीय शैक्षिक व्यवस्था देने के लिए मीरापुर की प्रधानाचार्या शैली गांधी तथा सरधना के विद्यालय की प्रधानाचार्या रितू सफूजा को चीन के व्यवसायिक शहर हांगकांग भेजा जा रहा हैं। दोनों प्रधानाचार्य 22 मई से 26 मई तक हांगकांग में विशेष शैक्षिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। वापस आने पर दोनों प्रधानाचार्य क्षेत्र के बच्चों के शैक्षिक उन्नयन में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगी।
रोजेदारों की समस्याओं को जाना
मीरापुर। पवित्र रमजान माह में रोजेदारों की समस्याओं को जानने के लिए प्रशासन के निर्देश पर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी कस्बे की शाही जामा मस्जिद, चांद तारा मस्जिद, कमलियान मस्जिद, थावर वाली मस्जिद में पहुंचे। वहां मौजूद रोजेदारों से बातचीत की और बिजली, सफाई, पेयजल, साउंड व्यवस्था आदि की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मस्जिदों में रोजों से संबंधित सभी व्यवस्था ठीक पाई गई। इसके बाद भी प्रतिदिन सभी आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाता रहेगा।