{"_id":"5aff28d64f1c1b1a5e8b58a1","slug":"141526671574-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस
Updated Sat, 19 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या के मामले में लड़की के परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।
मंसूरपुर थाने के गांव नावला की शरमीन की शादी शाहपुर कस्बे के शमीम से हुई थी। लड़की के पिता नफीस के साथ आये ग्रामीणों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर दहेज के मामले में बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। नफीस ने बताया कि दस अप्रैल को उसकी बेटी शरमीन की हत्या कर दी गई थी। शाहपुर थाने में दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जमीला, अफसाना, रफीकन, आसमीन, नजमा, हमीदा, इस्लाम, यासीन, सोनिया, पूनम, मिथलेश आदि नावला के ग्रामीणों ने एसएसपी को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
राहुल गांधी से मिले महासंघ के पदाधिकारी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय चमार महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र पाल मैनवाल एवं राष्ट्रीय महासचिव ब्रहमपाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मिला। महासंघ ने अपनी चार मांगों का ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट पर दिए गए आदेश को निरस्त कराने, पदोन्नति में आरक्षण का बिल पास कराने, आरक्षण कानून बनाकर संविधान की नौवी सूची में रखने की मांग की गई। प्रांतीय अध्यक्ष मैनवान ने कहा कि सरकारी और अद्र्धसरकारी सेवाओं में संविदा पर भर्ती का सिस्टम बंद किया जाए। सरकार नियमित आधार पर भर्तियां करें। एमके अहिरवार, इंद्रसिंह, राजेश कुमार, बिजेंद्र, ओमपाल सिंह आदि शामिल रहे।