{"_id":"5aff27df4f1c1b195e8b56cc","slug":"141526671327-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह बने, नहीं पहनते हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह बने, नहीं पहनते हेलमेट
Updated Sat, 19 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। तमाम अभियान और आह्वान के बावजूद भी बाइक सवार खुद लापरवाह बने हैं, जो हेलमेट नहीं पहनते। बाइकों के बीते एक सप्ताह में हुए हादसों में पांच मासूमों समेत दस लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
शुक्रवार को वहलना चौक पर हुए हादसे में कमल की पत्नी अंजलि और दो मासूम बच्चों लक्ष्य व वाशु की मौत हो गई। बाइक चलाते हुए कमल ने भी हेलमेट नहीं पहना था। 11 मई को नई मंडी कोतवाली, जानसठ, सिखेड़ा, खतौली में हुए हादसों में बाइक सवारों की अन्य वाहनों से टकराने और सड़क पर गिरने से मौत हुई। 12 मई को बाइक के टकराने पर चरथावल में मां और बच्चा मर गया। 13 मई को खांजापुर के तालिब की बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, जिसमें उसके मासूम बेटे सादिक और भतीजे शाद की मौत हो गई। बुढ़ाना में भी हुए सड़क हादसे में एक महिला और युवक की मौत हुई। इन सब हादसों में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि ये हेलमेट पहनते तो जान बच भी सकती थी।