फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   साई राम, साई शाम, साई भगवान...पर झूमें श्रद्घालु

साई राम, साई शाम, साई भगवान...पर झूमें श्रद्घालु

Wed, 02 May 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
साई राम, साई शाम, साई भगवान...पर झूमें श्रद्घालु
साईं नाथ तेरे हजारों हाथ,..
विज्ञापन

चरथावल। साईं धाम मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। भजन कीर्तन में श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूम उठे। दूरदराज से आए सैकड़ों साईं भक्तों ने बाबा के समक्ष मत्था टेका।

कस्बे में मोहल्ला तीरग्रान में साईं धाम स्थित है। मंगलवार को सुबह पंडित मुुकेश त्रिपाठी ने विधिवत हवन पूजन कराया। यजमान इंजीनियर मयंक राय रहे। मंदिर परिसर में दर्शन को पधारे भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। नौंवे स्थापना दिवस पर महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन की स्वर लहरी से बाबा को अपने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। साईं नाथ तेरे हजारों हाथ, जिसने भी तेरा नाम लिया तू हो लिया उसके साथ... साईं राम साईं श्याम साईं भगवान... एवं साईं के ग्यारह वचन, प्रभु का वादा है सहारे का आदि भजनों पर भक्ति में सराबोर हो गए। संयोजक सुरेश राय ने बताया कि हर वर्ष मई में मंदिर स्थापना दिवस पर समारोह में दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। आज ही के दिन बाबा की भव्य प्रतिमा चरथावल में विराजमान हुई थी। संयोजक सुरेश राय, कोमल राय, रमेश कुमार, संजीव राय, सभासद कुबरेदत्त, विनेश त्यागी, समिति चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी, विजेंद्र त्यागी, राजेश त्यागी, कमला कश्यप, गुड़िया, संतोष, बबीता, नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed