{"_id":"5ae8b5184f1c1b9e098b7994","slug":"141525200152-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली ने मुजफ्फरनगर को 40 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली ने मुजफ्फरनगर को 40 रनों से हराया
Updated Wed, 02 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली ने मुजफ्फरनगर को 40 रन से हराया
मुजफ्फरनगर। अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट चयन ट्रायल मैच में मंगलवार को शामली की टीम ने मुजफ्फरनगर टीम को 40 रन से हराया। शामली और मुजफ्फरनगर के कई बल्लेबाजों ने आज जमकर बल्लेबाजी की।
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शामली टीम ने पहले खेलते हुए 45 ओवर में 6 विकेट पर 246 रन बनाया। विशाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 54 रन की अविजित पारी खेली। मिन्हाळ जैदी ने भी 65 गेंदों पर 53 रन बनाए। अर्पित बालियान ने 32 रन की पारी खेली। शिवांग ने 47 रनों का योगदान दिया। साहिल ने 21 रन बनाए। ऑफ स्पिनर आदेश बालियान ने 6 ओवर में नौ रन देकर दो विकेट झटके। वरुण, विनीत और अनुज को 1-1 सफलता मिली। अभिजीत ने 6 ओवर में 44 रन देकर मंहगे साबित हुए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मुजफ्फरनगर टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत अच्छी की। गर्वीत और स्पर्श के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। स्पर्श 26 रन बनाकर आउट हुए। गर्वीत ने सधी हुई 47 रन की पारी खेली। आशीर्वाद 16, रितिक 6, रितिक अरोरा ने 40 गेंदों में 36 रन बनाए। निचले क्रम में वैभव त्यागी ने नॉट आउट रहते हुए टीम को जिताने का प्रयास किया, मगर उनकी 48 रन की पारी मैच न जीता सकी। आर्यन मलिक 6, मोहित शर्मा 7, नाजिम 4 रन बनाकर आउट हुए। मुजफ्फरनगर की टीम 45 ओवर में 206 रन बनाकर आउट हो गई। लेग स्पिनर मयंक ने 3 विकेट चटकाए। सौरभ, अरविंद और नौशाद ने 2-2 विकेट लिए। मैच के दौरान एमसीए के सचिव मनोज पुंडीर, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, पूर्व खिलाड़ी अरशद अली, मनीष त्यागी उपस्थित रहे। बुधवार यानि आज सहारनपुर का मैच शामली से होगा।