फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जरूरतमंदो का पांच लाख तक इलाज कराएगी सरकार: एमएलए

जरूरतमंदो का पांच लाख तक इलाज कराएगी सरकार: एमएलए

Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जरूरतमंदो का पांच लाख तक इलाज कराएगी सरकार: एमएलए
जरूरतमंदों का इलाज कराएगी सरकार
विज्ञापन

चरथावल। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम में मुथरा के 13 लाभार्थी परिवारों को योजना की जानकारी दी। भाजपा विधायक विजय कश्यप ने कहा कि हायर सेंटरों में चयनित जरूरतमंद परिवार के इलाज का पांच लाख तक का खर्चा सरकार उठाएगी।

सोमवार को गांव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना से किसी भी गंभीर अथवा मामूली बीमारी का उपचार कराने का गरीबों का सपना पूरा होगा। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजना है कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत से ही दुनिया में शान बढ़ेगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय जोधा ने बताया कि मुथरा गांव में 13 परिवारों को चयनित किया गया है। उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई है। केंद्र प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि पूरे ब्लॉक के गांवों में चयनित 2649 परिवारों का पांच मई तक सर्वेक्षण में आधार कार्ड और राशन कार्ड फिडिंग कार्य पूरा किया जाएगा। परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड अंकित किया जाएगा। मंडल प्रभारी प्रवीण राणा, दुष्यंत पुंडीर, प्रधान सुरेश पाल, सचिन धीमान, पूर्व प्रधान रामकुमार, बीरपाल सिंह, भोपाल सिंह,बबीता, अमरेश, राजकुमारी, मंजू और सुधा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed