फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गडबड़ी करने वालों पर फोरन एक्शन हो

गडबड़ी करने वालों पर फोरन एक्शन हो

Fri, 24 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
गडबड़ी करने वालों पर फोरन एक्शन हो
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने निकाय चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी से निकाय चुनाव होना चाहिए।
रविवार 26 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा पुलिस फोर्स के अधिकारी भी शामिल हुए। डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंत देव ने अधिकारियों की ब्रीफ्रिंग की। डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी दशा में माहौल खराब नहीं होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि मतदान के दौरान कोई भी गड़बड़ी न हो। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने जोन व सेक्टर में सक्रिय रहकर पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दें। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एसएसपी अनंत देव ने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने साथ लगाई गई फोर्स की ड्यूटी चेक कर लें। उन्होंने पुलिस फोर्स का आह्वान किया कि चुनाव के दौरान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का पालन करें और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लें। इस दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी क्राइम आरबी चौरसिया, एसपी देहात अजय सहदेव के अलावा सभी सीओ और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर और नई मंडी क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों ने पैदल फ्लैग मार्च कर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों से चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील की। शुक्रवार को फोर्स ने नई मंडी और शहर में पैदल फ्लैग मार्च किया। अर्द्धसैनिक बलों ने हथियारों के साथ रिहर्सल भी किया। यह फ्लैग मार्च पटेलनगर से शुरू होकर गौशाला रोड, वकील रोड, नईमंडी, बड़ा बाजार, शांतिनगर, बचन सिंह कालोनी, अग्रसेन विहार, भरतिया कालोनी होते निकला। इस दौरान अर्द्धसैनिक बलों ने रास्ते में मिलने वाले प्रत्याशियों व उनके समर्थकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। शहर में भी फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed