फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उडनदस्ते की टीम ने वाहनों की तलाशी ली

उडनदस्ते की टीम ने वाहनों की तलाशी ली

Sun, 19 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
उडनदस्ते की टीम ने वाहनों की तलाशी ली
उड़नदस्ते की टीम ने वाहनों की तलाशी ली
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। निकाय चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ते की टीम ने हाईवे पर रकम पकड़ने के लिए वाहनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टीम को कैश नहीं मिल सका।

उड़नदस्ता टीम के इंचार्ज वाणिज्य कर अधिकारी हरिकिशन ने टीम के साथ हाईवे पर जगह-जगह अपनी गाड़ी लगाकर कैश पकड़ने के लिए वाहनों की तलाशी ली। टीम ने शुक्रवार शाम व्यापारी फिरोज की कार से तलाशी के दौरान 12 लाख रुपये की नगदी बरामद की थी। टीम ने 12 लाख रुपये सीज कर दिए थे। उड़नदस्ता टीम ने कैश पकड़ने के लिए दोपहर से लेकर शाम तक जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों की तलाशी के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। टीम ने एक-एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टीम को कैश नहीं मिला। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को शराब बांटने की शिकायत मिली थी। उन्होंने शुक्रवार की शाम से शाम तक गली व मोहल्लों में जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में प्रत्याशियों की ओर से बांटी जाने वाली शराब नहीं मिली है। शराब पकड़ी जाने पर प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed