{"_id":"5a0359ea4f1c1b60678b9f8a","slug":"141510169066-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ वीरपाल निर्वाल को मिले अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ वीरपाल निर्वाल को मिले अधिकार
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ वीरपाल निर्वाल को मिले अधिकार
मुजफ्फरनगर। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर शुरू हुई कलह को खत्म करना संगठन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों के समक्ष टिकटों में खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं। इसी उठापटक के बीच भाजपा हाईकमान ने नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता वीरपाल निर्वाल को समन्वयक बना दिया है। पार्टी की ओर से चुनाव संबंधी समस्त अधिकार निर्वाल को दे दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने इस संबंध में लिखित पत्र जारी किया है। अब से पहले यह जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष के पास होती थी। माना जा रहा है कि टिकटों में हुई गड़बड़ी के बाद हाईकमान ने जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी के पर कतरे हैं। हालांकि सैनी का कहना है कि यह व्यवस्था पहले से ही है। सभी निकायों के चुनाव की जिम्मेदारी अलग-अलग पदाधिकारियों को दी गई है।