फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा सभासद के टिकटों में भी फैला रायता

भाजपा सभासद के टिकटों में भी फैला रायता

Wed, 08 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सभासद के टिकटों में भी फैला रायता
खरीद-फरोख्त के आरोप लगने पर सात टिकट बदले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
भाजपा में टिकट वितरण को लेकर भूचाल आ गया। चेयरमैन पद को लेकर तो कार्यकर्ताओँ में नाराजगी चल ही रही थी कि सभासद की सूची का भी विरोध हो गया। हाईकमान की जारी सूची पर हंगामा हुआ, तो ऐनवक्त पर सभासदों की सूची में कुछ फेरबदल किया गया। सात टिकटों को बदला गया है। बवाल के डर से सिंबल का वितरण भी मेरठ रोड के एक रिसोर्ट में किया गया।
भाजपा ने सोमवार को वार्ड सभासद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। इस सूची में टिकट मांग रहे कई पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के नाम गायब थे। उनके स्थान पर कुछ ठेकेदारों और दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट थमा दिए गए। अध्यक्ष पद के विरोध के चलते महिलाओं के हंगामे से डरी पार्टी ने रात में ही हाईकमान से संपर्क कर सभासदों के टिकट में फेरबदल कर दिया। भाजपा ने जिन प्रत्याशियों को अंतिम समय में सिंबल दिए, उनमें वार्ड एक से पार्वती सिद्धार्थ, वार्ड दो से राजकिरण, वार्ड तीन से पिंकी वाल्मीकि, वार्ड चार से पंकज जौहरी, वार्ड पांच से गौरव शर्मा, वार्ड छह से कविता सैनी, वार्ड सात से नवनीत कुच्छल, वार्ड आठ से कृष्णपाल पाल, वार्ड नौ से साक्षी चुघ, वार्ड दस से आरती तोमर, वार्ड 11 से जोगेंद्र गोयल, वार्ड 12 से नरेशचंद गुप्ता, वार्ड 13 से प्रमोद भारती, वार्ड 14 से हनी पाल, वार्ड 15 से ममता त्यागी, वार्ड 16 से अनीता धीमान, वार्ड 17 से कंवरपाल वर्मा, वार्ड 18 से रानी सक्सेना, वार्ड 19 से प्रियांशु जैन, वार्ड 20 से पवन कुमार, वार्ड 21 से दुलारी मित्तल, वार्ड 22 से जुले खान, वार्ड 23 से योगेश मित्तल, वार्ड 24 से विकास गुप्ता, वार्ड 25 से सुनील शर्मा, वार्ड 26 से निमेष चंदेल, वार्ड 27 से सपना मलिक, वार्ड 28 से बाबी ठाकुर, वार्ड 29 से प्रेमी छाबड़ा को टिकट मिला। वार्ड 30 से चरणसिंह, वार्ड 31 से श्रीपाल शर्मा, वार्ड 32 से विपुल भटनागर, वार्ड 33 से कुसुमलता पाल, वार्ड 34 से विवक गर्ग, वार्ड 35 से संजीव कश्यप, वार्ड 36 से अब्दुल कय्यूम, वार्ड 38 से अमित बॉबी, वार्ड 40 से समर गजनी, वार्ड 41 से मनीषा तायल, वार्ड 42 से सलीम, वार्ड 43 से मनोज वर्मा को टिकट दिया है। 50 वार्डों में से पार्टी 41 पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन

देर रात जिनके टिकट काटे गए, उनमें वार्ड तीन से संदीप, वार्ड दस में प्रीति चौधरी, वार्ड 12 से प्रदीप बंसल, वार्ड 18 से नीरज गौतम, वार्ड 25 से सचिन शर्मा, वार्ड 34 से विवेक अग्रवाल के नाम शामिल हैं। वहीं, सूची जारी होने के बाद नुमाइश कैंप के कपिल पाहुजा ने आरोप लगाया कि सांसद ने कार्यकर्ता को दरकिनार कर अपने भाई के ड्राईवर के भाई को टिकट दिलाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजाक हुआ है। वार्ड 34 से विवेक गर्ग को टिकट दिया गया। उन पर विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप है। सभासदों के टिकट बांटने को लेकर भी पार्टी नेता डरे रहे और उन्होंने सिंबल का वितरण मेरठ रोड के रिसोर्ट पर बैठकर किया। उन्हीं सदस्यों को बुलाया गया, जिन्हें सिंबल देना था। टिकटों में हुए बदलाव पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी का कहना है कि पहली सूची फाइनल नहीं थी। मंगलवार को जो सिंबल जारी हुए वहीं फाइनल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed