{"_id":"59f8cc1e4f1c1bda538ba135","slug":"141509477406-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल का चरित्र देश के लिए अनुकरणीय: आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल का चरित्र देश के लिए अनुकरणीय: आर्य
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयंती पर लौहपुरुष का भावपूर्ण नमन
मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सच्चे देशभक्त पटेल ने देश को स्वतंत्र कराने में कष्ट सहे और जेलों में रहे। भारत की 565 रियासतों को विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी निर्भीकता, साहस और चरित्र देश के लिए अनुकरणीय है। प्रधानाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने कहा कि छात्र-छात्राएं पटेल के जीवन से देशभक्ति, सदाचार और सद्गुणों की शिक्षा लें। योग प्रदर्शन में श्रेष्ठ चुने गए अनुराग, अक्षित, चिराग, शोभित, उदयन अली त्यागी, चित्रान, वंशिका, साक्षी व तनिशा को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने साहित्य भेंट किया। सीमा रानी , सुदेश, संगीता, रश्मि, शिवानी, सोनिया, कुलदीप आदि मौजूद रहे।