{"_id":"59f8cb324f1c1b6d548b9fca","slug":"141509477170-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुसैन की जिंदगी से मिलती है प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैन की जिंदगी से मिलती है प्रेरणा
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)। अशरे सानी के अवसर पर गांव तिस्सा सादात में हुसैनी मजलिस का आयोजन अंजुमने अब्बासिया द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने इस्लाम के इतिहास और करबला की घटना पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत मौहम्मद अली काजमी द्वारा पेश ख्वानी कर की गई।
शिया धर्मगुरू कल्बे जव्वाद ने कहा कि दुनिया में अनेक पैगंबर सच्चाई व अमन का पैगाम लेकर आए, जिससे मनुष्य को जिंदगी जीने का सलीका व एक खुदा को मानने का संदेश प्राप्त हुआ। पैगंबर मौहम्मद को जिनमें सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। हुसैन की जिंदगी हमारे लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम के प्रबंधक के रूप में सदर अंजुमने अब्बासिया जावेद अब्बास, अनवर अली, नासिर अब्बास, अनीस अब्बास, हुसैन अली, शमशुल हसन रहे। अंजुमने अब्बासिया के साहबे बयाज शबी हैदर, अंजुमने हैदरी नौगवां सादात के जाहिद नोहा ख्वान रहे। अंत में नासिर अब्बास के आवास से जुलूस का आयोजन किया गया। नगर के मुख्य मार्गों पर खूनी मातम अजादारों द्वारा किया गया। जिसका समापन करबला में हुआ।