फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार गंगनहर में गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

कार गंगनहर में गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

Sun, 01 Oct 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कार गंगनहर में गिरी,  बाल-बाल बचा परिवार
हापुड़ के लिए कार गंगनहर में गिरी
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। निरगाजनी के पास अनियंत्रित कार गंगनहर में जा गिरी। हादसे में बच्चों सहित आधा दर्जन लोग बाल-बाल बचे। कार सवारों को हल्की चोट भी आईं। सूचना पर पुलिस ने कार को नहर से निकलवाया।

जिला हापुड़ के शक्तिनगर पन्नापुर निवासी अमित पुत्र सत्यपाल के परिवार के साथ यह हादसा हुआ। वह शनिवार को गांव से पत्नी पिंकी चौहान, बेटे आदित्य (4), बेटी अदिति (2), भांजे राघव, भांजी सानिया निवासी खतौली को कार से लेकर देहरादून एक कार्यक्रम में जा रहा था। भोपा क्षेत्र के गांव निरगाजनी के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। गमीनत रही कि नहर बंद थी, जिससे कार रेत के टापू पर गिरी और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज चंद्रसेन सैनी ने राहगीरों के सहयोग से कार सवार को निकाला। अगर कार एक और पलटा खा जाती तो नहर में छह फिट गहरे पानी में जा गिरती और बड़ा हादसा हो सकता था। कार सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। पांच वर्ष पहले भी इसी स्थान पर एक कार गंगनहर में समा गई थी, तब तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed