{"_id":"59aefa544f1c1b6e078b4740","slug":"141504639572-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग उड़ाते किशोर की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग उड़ाते किशोर की छत से गिरकर मौत
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग उड़ाते किशोर की छत से गिरकर मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। मकान की छत पर पतंग उड़ाने के दौरान नीचे गिरने से घायल हुए किशोर की उपचार के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला झोझगान बिल्ली शाह चौक निवासी मेहरबान का 12 वर्षीय पुत्र अहसान सोमवार शाम अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वह मकान की छत से गिरकर घायल हो गया, जिसे उसके परिजन पुरकाजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे मेरठ ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।