{"_id":"5991f3e04f1c1bda338b46f6","slug":"141502737376-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव का दौरे को तैयारियों में लगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव का दौरे को तैयारियों में लगे अफसर
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव के दौरे को तैयारियों में लगे अफसर
मुजफ्फरनगर। जिले की प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर महकमे के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। विभागों के अधिकारियों ने आंकड़ेवार फाइलों को दुरुस्त करना प्रारंभ कर दिया है। बुधवार को प्रमुख सचिव का दौरा होगा।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रत्येक जिले में देखरेख और कार्ययोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए अलग से प्रमुख सचिव नियुक्त कर रखे हैं। जिले की प्रमुख सचिव अनुराधा शुक्ला है। जनपद में अनुराधा शुक्ला बुधवार और बृहस्पतिवार को दौरा करेंगी। इसको लेकर विभागीय अफसरों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। एआरटीओ, रोडवेज समेत स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक तैयारियों के साथ फाइलों के कील-कांटे दुरुस्त करने में लगे रहे। प्रमुख सचिव विभागीय अफसरों की मीटिंग लेने के साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं केे क्रियान्वयन, कार्यक्रम आदि के बारे भी समीक्षा करेगी। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के बाद प्रमुख सचिव अनुराधा शुक्ला का दौरा है। स्वास्थ्य विभाग का भी निरीक्षण होगा, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, प्रमुख सचिव शहर के सिटी कोतवाली, सिविल लाइन थानों का भी निरीक्षण करेंगी, जिसको लेकर पुलिस महकमा भी तैयारियों में लगा है।