फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संगीत कार्यशाला में दिए टिप्स

संगीत कार्यशाला में दिए टिप्स

Tue, 15 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
संगीत कार्यशाला में दिए टिप्स
संगीत कार्यशाला में दिए टिप्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। संगीत प्रशिक्षकों ने अनेक प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेंद्र सिंघल, विरेंद्र अग्रवाल, राकेश कुमार राठी, दीप कुमार, अर्जुन तोमर ने संयुक्त दीप प्रज्वलित कर किया। तबला वादक प्रोफेसर लालजी श्रीवास्तव ने तीन ताल में पेशकारा, कायदा, गत, परन, टुकड़ा, रेला आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रशिक्षकों ने विद्याथयों को अनेक टिप्स दिए। कार्यक्रम में प्रज्ञेश गौतम, वेद प्रकाश शर्मा, पलविंदर, लोकेश, अनुज, सन्नी, क्षितिज, आशीष आदि मौजूद रहे।
----------------
दोषियों को कड़ी सजा दे सरकार
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज ने बैठक कर गोरखपुर मेडिकल कांड पर शोक जताया। वक्ताओं ने कहा कि घटना पर राजनेता बयानबाजी कर रहे हैं, यह नहीं होना चाहिए। मासूमों की मृत्यु सर्वसमाज के लिए संवेदना वाली है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी है, उनके खिलाफ प्रदेश सरकार कड़ी कार्रवाई करे। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की गई। बैठक की अध्यक्षता राकेश पुंडीर और संचालन सतीश शर्मा ने किया। बैठक में विजय गुप्ता, सतीश, ठाकुर ओमपाल सिंह, डॉ सुरेंद्र शर्मा, सागर, शुभम आर्य, सुशीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हक पाने को फिर सड़क पर उतरेंगे शिक्षक
मुजफ्फरनगर। संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा ने शिक्षक भवन पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की जो शर्तें है, उनके अनुरूप प्रदेश के करीब 80 प्रतिशत शिक्षामित्र सहायक शिक्षक नहीं बन सकेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने वार्ता के बाद समस्या हल करने का आश्वासन दिया था। अब उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तो 17 अगस्त से शिक्षामित्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता विनोद राणा और संचालन जाहिद अली ने किया। बैठक में मुजीबुर्रहमान, खुर्शीद अली, रोहित कौशिक, संजय चंदेल, नीरज त्यागी, इंद्रपाल बालियान, विचित्र कुमार, राजबीर वर्मा, सुशीला, जीवना, राजेश्वरी, अरुण शर्मा, मोहम्मद रईस, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed