{"_id":"598e034c4f1c1b316a8b4601","slug":"141502479180-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटकार के बाद डाकघरों पर पहुंचने शुरू हुए लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटकार के बाद डाकघरों पर पहुंचने शुरू हुए लाइसेंस
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फटकार के बाद डाकघरों में पहुंचने शुरू हुए लाइसेंस
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने आरसी और लाइसेंस एआरटीओ को डाकघरों पर पहुंचाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कर्मचारियों की हीलाहवाली के कारण ऐसा नहीं हो रहा था। कर्मचारी आवेदक को कार्यालय बुलाकर कागजी कार्रवाई करा रहे थे। इसकी शिकायत आला अधिकारियों की गई, तब फटकार लगने के बाद लाइसेंस और आरसी डाकघरों को पहुंचाए जा रहे हैं।
एआरटीओ कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतें और लोगों को एक काम के लिए चक्कर कटवाने से परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ऑनलाइन आरसी, लाइसेंस के लिए आवेदन लेने के निर्देश दिए थे। आवेदनकर्ता को विभाग में औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद लाइसेंस और वाहन की आरसी को तैयार कर संबंधित डाकघर पर भेजने थे, लेकिन अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे थे। मामले की कुछ लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इस पर आला अधिकारियों ने एआरटीओ को आवेदक के संबंधित डाकघर पर कागजात पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि विभाग से रिलीज होने वाले लाइसेंस और आरसी को आवेदनकर्ता द्वारा डाले गए डाकघर के पते पर भेजा रहा है। शुरूआत में डाकघरों से पता न मिलने की शिकायतें आई थी, जिस कारण लाइसेंस और आरसी को कार्यालय से दिया जा रहा था। अब कोई समस्या नहीं है।