फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पेयजल योजना के ब्लाक कोर्डिनेटर की सेवा समाप्त

पेयजल योजना के ब्लाक कोर्डिनेटर की सेवा समाप्त

Sat, 12 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
पेयजल योजना के ब्लाक कोर्डिनेटर की सेवा समाप्त
ब्लाक कोर्डिनेटर की सेवा समाप्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वच्छ पेयजल योजना में विभाग की लापरवाही सामने आने पर सीडीओ ने कई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की है। शाहपुर ब्लाक के कोर्डिनेटर की सेवा समाप्त कर दी गई है। जल निगम के दो जेई और एक एई का वेतन रोका गया है। एक्सईएन को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। नगर इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर का अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।
सीडीओ अंकित अग्रवाल ने बताया कि जिले में पाइप पेयजल योजनाएं विभाग की लापरवाही के चलते फलीभूत नहीं हो पा रही है। जसोई गांव में डीएम के आदेश पर डीडीओ ने योजना की जांच की। मौके पर पाया कि टंकी से पानी सप्लाई के पाइप सड़क पर ऊपर ही पड़े हैं। खुदाई कर उन्हें सड़क में नहीं दबाया गया, जबकि भुगतान मिट्टी खुदाई कर गहराई में दबाने का हो चुका है। संबंधित सहायक अभियंता और अवर अभियंता का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। एक्सईएन को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम में शाहपुर ब्लाक में कोर्डिनेटर बनाए गए दीपक कुमार हमेशा अनुपस्थित मिलते हैं। अपना काम ही नहीं करते हैं, इसलिए उनकी सेवा समाप्त करने के आदेश किए गए। गत दिवस बैठक में अनुपस्थित रहने वाले नगर इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव त्यागी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। ग्राम तावली में योजना के सही प्रकार के संचालित नहीं होने और गलत तरीके से कनेक्शन जारी करने पर संबंधित जेई का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। इसी के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। भोपा, मोरना, दूधाहेडी, ककराला सहित 12 पाईप पेयजल योजनाओं के निर्धारित समय पर पूरा नहीं होने पर अधिशासी अभियंता रामहेत सिंह से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र पर ही नि:शुल्क कनेक्शन
गांवों में घर के बाहर सड़क पर कोई कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार के सभी कनेक्शन हटाए जाएंगे। सीडीओ ने बताया कि केवल गांव के स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और धार्मिक सार्वजनिक स्थानों पर ही नि:शुल्क कनेक्शन दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed