{"_id":"598caeb34f1c1b1a308b4739","slug":"141502391987-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में निर्माण रुकने से मुस्लिमों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में निर्माण रुकने से मुस्लिमों में रोष
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्रिस्तान में निर्माण रुकने से मुस्लिमों में रोष
जानसठ/सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा में प्रधान द्वारा बनवाई जा रही कब्रिस्तान की दीवार का गांव के कुछ लोगों ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया। कब्रिस्तान की दीवार का निर्माण कार्य रुकने से मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है।
प्रदेश में पूर्व में रही सपा सरकार द्वारा कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण कराने के लिए चलाई गई योजना के अंतर्गत गांव बेहड़ा अस्सा में ग्राम प्रधान अंजू द्वारा कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसका विरोध करते हुए कुछ ग्रामीणों ने कार्य रुकवा दिया है। बृहस्पतिवार को ग्राम सचिव व प्रधान द्वारा कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण दोबारा शुरू करा दिया गया। जिसका गांव के कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जब ग्राम प्रधान ने काम नहीं रुकवाया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर आकर कार्य रुकवा दिया। इंस्पेक्टर विपिन शर्मा ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। शुक्रवार को हल्का लेखपाल को बुलाकर पैमाइश करवा कर दोबारा कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।