{"_id":"5980d6944f1c1b98798b470b","slug":"141501615764-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शवों को देख गांव में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शवों को देख गांव में मची चीख-पुकार
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ जली चार चिताएं
पुरकाजी। चरथावल क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में हुई चार युवकों की मौत के बाद मंगलवार को उनके शव जैसे ही धमात गांव पहुंचे, घरों में कोहराम मच गया। परिजन शवों से लिपट-लिपट कर रोने लगे और पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान सैकड़ों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। श्मशान पर चारों चिताएं जलने से लोगों की आंखें नम हो गई।
सोमवार को चरथावल क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार पुरकाजी थाने के ग्राम धमात निवासी चार युवक मिंटू, राहुल, काला और रवि की मौत हो गई थी। जिनके शव पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार सवेरे करीब छह बजे जैसे ही धमात पहुंचे, घरों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर गांव की भीड़ एकत्र हो गई। दोपहर करीब 11 बजे गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों और परिजनों की सहमति के चलते चारों शवों को एक साथ श्मशान घाट पर ले जाया गया, जहां गांव के लोगों ने मिलकर शवों के लिए चिताएं तैयार की। चारों चिताओं को एक साथ आग के हवाले किया गया। एकसाथ चार चिताएं जलने से मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
अंतिम यात्रा में विधायक प्रमोद उंटवाल, पूर्व बसपा विधायक अनिल कुमार, भारत भूषण खुल्लर, डॉ संदीप वर्मा, धर्मेंद्र राठी, नवीन राठी, ग्राम प्रधान के पति राजकुमार, मनोज चौहान, आजाद फरीदी, बीर सिंह, पप्पू मुखिया, बबलू गुर्जर, सन्नी गुर्जर, रतन सिंह, जसबीर गुर्जर, रविकांत, ब्रिजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
घर का बुझ गया चिराग
हादसे में मरा राहुल अपने घर का इकलौता चिराग था। घर की माली हालत कमजोर होने के कारण पढ़ाई छोड़कर धमात गंगनहर पर नाई की दुकान चलाकर परिवार के पालन-पोषण में अपने पिता का सहयोग कर रहा था। इसके अलावा मृतक अभिषेक, मिंटू और रवि भी पढ़ाई छोड़कर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर रहे थे।