{"_id":"597a3b4d4f1c1b96628b4aa6","slug":"141501182797-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकार प्राप्ति के लिए धरना-प्रदर्शन
खतौली। बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिल्ली मुख्यालय के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में कार्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया।
बीएसएनएल कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यालय के बाहर धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार से वेतनमान और पेंशन संशोधन भी एक जनवरी 2017 से लागू करने की वकालत की। सीधी भर्ती कर्मचारियों को पेंशन लागू हो। ट्रेड यूनियन कार्रवाई पर लगे प्रतिबंध हटाए जाए आदि मांगों लेकर एक दिवसीय हड़ताल रखी। कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारियों के कारण ही फिर से कंपनी लाभ की ओर अग्रसर है, जिसमें कर्मचारियों व संघों की विशेष भूमिका रही है। इसके कारण ही 2014-15 व 2015-16 में कंपनी मुनाफे में रही है और आगे भी प्रगति की ओर अग्रसर है। अब सरकार तृतीय पीआरसी का लाभ बीएसएनएल कर्मचारियों को न देकर कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने की साजिश रच रही है, जिससे कंपनी एक बार फिर से घाटे में चली जाए और इसको भी एयर इंडिया की तरह प्राइवेट कंपनी को बेचा जा सके। प्रदर्शनकारियों में वीरेंद्र कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, दलीप सिंह, अजब सिंह, बहतीराम, विक्रम सिंह, चंद्रपाल, रामविलास, कृष्णपाल, प्रवेश आदि कर्मचारी शामिल रहे।