{"_id":"596a68884f1c1b9a648b4905","slug":"141500145800-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिजनौर के दरोगा सहजोर मलिक हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। रालोद कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
रालोद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दरोगा सहजोर मलिक की हत्या का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस अपने ही साथी के आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस का रवैया इस केस में सख्त न होने के कारण एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की है। खुलासा न होने पर रालोद कार्यकर्ता ने पंचायत करने की चेतावनी दी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राठी, एमएलसी मुश्ताक़ चौधरी, युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय, हंसराज जावला, विकास कादियान, विकास बालियान, ओमकार बालियान, लेखराज सिंह आदि मौजूद रहे।