फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   योगा का देश-विदेश में डंका, जिले में %ना%

योगा का देश-विदेश में डंका, जिले में %ना%

Fri, 30 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
योगा का देश-विदेश  में डंका, जिले में %ना%
योगा कोर्स को छात्रों ने जिले में सिरे से नकारा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वर्ल्ड स्टेज पर योगा का डंका बज रहा है। पीएम मोदी भी योगा में रोजगार के अवसर गिना चुके हैं, लेकिन जिले के युवा इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। यह तथ्य विवि के ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण में सामने आए हैं। बीते छह दिन में एक भी छात्र-छात्रा ने बी-वोकेशनल योगा कोर्स में आवेदन करने में रुचि नहीं दिखाई है। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा नौ जिलों में यूजी-पीजी के लिए ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण शुुरू कराए गए हैं। 23 जून से पोर्टल पर कोर्सवार पंजीकरण प्रारंभ हो गए। विवि ने ढेरों यूजी और पीजी के कोर्स में पंजीकरण खोले हैं। ट्रेडिशनल के परंपरागत कोर्स बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी एजी के साथ पीजी के एमए, एमकॉम, एमएससी आदि में थोक में पंजीकरण हो गए हैं। इन कोर्सों में सीट से अधिक पंजीकरण संख्या पहुंच गई है। वहीं, विवि ने योग में बढ़ते क्रेज के बाद बी-वोकेशनल योगा कोर्स शुरू कराया है। इस कोर्स भी पंजीकरण को देखे तो योगा बुरी तरह से फिसड्डी है। भले ही देश-विदेश में योग का डंका बज रहा हो, लेकिन जिले के युवाओं ने इसे किनारे कर दिया है। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी कोर्स नया-नया है। दो-तीन सत्रों से कोर्स चालू किया गया है। धीरे-धीरे क्रेज बढ़ेगा। वहीं, योगा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
बीएससी एजी में डगर मुश्किल
मुजफ्फरनगर। जिले में सबसे अधिक बुरा हाल बीएससी एजी में रहेगा। एडमिशन का महादंगल इसी विषय में देखने को मिलेगा। चूंकि चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज में इस कोर्स की 180 सीट हैं। जबकि कोर्स में पंजीकरण 1392 हो गए हैं। इस कोर्स में बढ़े रुझान से कालेज भी हैरान है। क्योंकि एक सीट पर कम से कम सात दावेदार खड़े हो गए हैं। यही हाल एमएससी एजी में रहेगा। वहीं, पंजीकरण सात जुलाई तक होने हैं। ऐसे में यह आंकड़ा अभी 1500 तक पहुंचने का अनुमान माना जा रहा है।
विज्ञापन


25 हजार पहुंचा आंकड़ा
मुजफ्फरनगर। यूूजी और पीजी के प्रवेश पंजीकरण में आंकड़ा 25 हजार तक पहुंच गया है। यूजी और पीजी के कोर्स में बृहस्पतिवार शाम तक पंजीकरण की संख्या 24700 से अधिक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed