{"_id":"5948280f4f1c1b03678b45f1","slug":"141497901071-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को हेलमेट पहनने की सलाह दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को हेलमेट पहनने की सलाह दी
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को हेलमेट पहनने की सलाह दी
मुजफ्फरनगर। महिला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर स्कूटी चला रही महिलाओं को हेलमेट के लिए प्रेरित किया। सिविल लाइन और महिला थाना पुलिस ने शाम के समय संयुक्त रूप से शहर में दुपहिया वाहनों और संदिग्धों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों वाहनों के चालान काटे।
महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा और सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा ने सोमवार शाम शहर में दुपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान महिला सिपाहियों ने बिना हेलमेट स्कूटी लेकर निकली महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए कहा। कहा कि इस बार चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है, दोबारा मिलने पर चालान काट कर जुर्माना कर दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों वाहनों को चेक कर उनके चालान काटे। पुलिस ने प्रकाश चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, बचन सिंह चौक आदि जगहों पर घूम रहे संदिग्धों की तलाशी ली। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। सभी जगहों पर पुलिस ने पैदल गश्त की।