{"_id":"5940397c4f1c1b2f098b4744","slug":"141497381244-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन पानी की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा
मुजफ्फरनगर। किदवईनगर के लोगों का पानी की किल्लत और गंदगी पर गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने डीएम कार्यालय पर हंगामा प्रदर्शन किया। पालिका अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। डीएम से लोगों ने समस्या से निजात दिए जाने की मांग की है।
किदवईनगर के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि पालिका के दावे हवाई है। रमजान माह में पानी की किल्लत बनी है। मस्जिद तक में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मोहल्ले में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर लगे हैं, जिन्हें हटाने के लिए सफाई कर्मचारी हफ्तों तक नहीं आते हैं। पालिका अधिकारी शिकायत को अनसुना कर रहे हैं। बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा है। समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अनीस, शरीफ, अनस, महबूब, शफीक, गुलजार, अबरार, इमरान, बुंदू, यामीन, अहसान, जाबिर आदि मौजूद रहे। उधर, अखिल भारतीय वाल्मीकि नव युवक संघ के बैनर तले आदर्श कालोनी के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि मोहल्ले में लगे सरकारी नल से दूषित पानी आता है। डीएम से सरकारी नल को रिबोर कराने की मांग की है। हनी सिंह, जनक सिंह, सुन्दर, गौरव, वेदप्रकाश, राजो, बाला देवी, सागर, संजय, नरेश नंदन आदि मौजूद रहे।