फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   13th day removed even encroachment

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बखेड़ा

Tue, 01 May 2018 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 01 May 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
13th day removed even encroachment
शहर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान 13 दिन के सफर के बाद रोक दिया गया। शहर में नई मंडी क्षेत्र इस अभियान के प्रथम चरण से अछूता रहा। अभियान के अंतिम दिन भोपा रोड, द्वारिकापुरी और गांधी कालोनी में पालिका ईओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान टीम का कई जगह विरोध और हंगामा भी हुआ। व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत 18 अप्रैल से की थी। लंबे समय बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन ने पूरी ताकत के साथ चलाया। बीच में हंगामे और लाठीचार्ज जैसी घटनाएं भी हुई। लगातार चला यह अभियान 13वें दिन समाप्त हो गया। अभियान के आखिरी दिन ईओ विकास सेन अपनी पूरी टीम को लेकर भोपा रोड पर श्रीराम स्वीट्स के पास पहुंचे और यहां से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया।
विज्ञापन


ईओ अपने दलबल के साथ द्वारिकापुरी होते हुए गांधी कालोनी मेन रोड पर अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। यहां पर कई दुकानों पर जब टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध स्थायी और अस्थाई कब्जों को बिस्मार करना प्रारंभ किया, तो कई दुकानदारों ने रोष जताते हुए ईओ और उनकी टीम का घेराव किया। ये अभियान गांधी कॉलोनी में मेन रोड पर गांधी वाटिका तक सड़क के दोनों ओर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हंगामा भी हुआ, लेकिन कोई भी बड़ा विरोध नहीं कर सका। ईओ ने सख्ती के साथ बिना फोर्स के ही अतिक्रमण पर प्रहार किया। इसी के साथ पिछले 13 दिनों से चल रहे इस अतिक्रमण हटाओ अभियान को विराम दे दिया गया। ईओ विकास सेन ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान का प्रथम चरण 30 अप्रैल तक ही चलाने के निर्देश डीएम राजीव शर्मा से प्राप्त हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed