{"_id":"5cb61c65bdec2213f32f91ae","slug":"131555438693-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल टंकी का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल टंकी का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल टंकी का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय परशुराम सेना ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नगरपालिका की ओर से देवीकुंड मेला ग्राउंड में बनवाई जा रही पानी का टंकी का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।
एसडीएम राकेश कुमार को दिए ज्ञापन में कहा गया कि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। जहां पर नवरात्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने पहुंचते हैं। लेकिन योजनाबद्ध तरीके से मेला ग्राउंड की भूमि पर कब्जे के प्रयास किए जा रहे हैं। सपा सरकार में एक वर्ग विशेष के लोगों ने मेले की भूमि पर कब्जा कर लिया था। लेकिन अब नगरपालिका वहां पर पानी की टंकी का निर्माण कर मेले का वजूद खत्म करने पर तुली है। इसलिए टंकी के निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाया जाना चाहिए। अन्यथा राष्ट्रीय परशुराम सेना आंदोलन को विवश होगी। ज्ञापन देने वालों में मनीष वत्स, विकास वत्स, आशु, आकाश, सचिन सोम, राहुल शर्मा, परीक्षित त्यागी, अभिषेक वत्स, प्रिंस कौशिक, विनीत सैनी आदि रहे। उधर, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि मेला ग्राउंड में पानी की टंकी का निर्माण होने से आसपास के कई मोहल्लों में जल संकट की स्थिति से निजात मिल जाएगी।